सरायपाली : 1500 लीटर अंग्रेजी शराब, कीमती 10 लाख रूपये, तीन ... - CG Sandesh

सरायपाली : 1500 लीटर अंग्रेजी शराब, कीमती 10 लाख रूपये, तीन गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अवैध शराब पर बड़ी कार्यवाही की गयी है. जिसमे पुलिस ने छत्तीसगढ निर्मित गोवा स्पेशल व्हीस्की 170 पेटी अंग्रेजी शराब की तस्करी करते 03 आरोपी को गिरफ्तार किया है.

1500 लीटर अंग्रेजी शराब की शराब कीमती लगभग 10 लाख रूपये बताई गयी है, आरोपी गौटिया ढाबा कुटेला चौक सरायपाली में अवैध शराब को बिक्री करने हेतु भंडारण कर रखे थे.

महासमुंद जिलें की अवैध शराब तस्करी पर यह अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही बताई जा रही है.

पुलिस ने बताया कि 16 जनवरी  को मुखबिर से सूचना मिली की गौटिया ढाबा का मालिक अजित पटेल व अमित पटेल द्वारा अपना ढाबा बेचने हेतु ग्राम कुटेला लाल चंद मांझी के मकान कमरा में अवैध रूप से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब भंडारण कर रखवाया है.

सूचना पर सायबर सेल टीम एवं थाना सरायपाली की टीम द्वारा मौका ग्राम कुटेला के लालचंद मांझी के मकान में दबिश दिया. मकान तलाशी लेने पर घर के एक कमरा अन्दर भारी मात्रा में सफेद रंग का कार्टून भरा हुआ अंग्रेजी शराब मिला. जिसकी गिनती करने पर कुल 170 नग कार्टून छत्तीसगढ़ राज्य निर्मित अंग्रेजी गोवा स्पेशल व्हीस्की शराब मिला.

उक्त शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया जो कोई कागजात नही होना बताया. आरोपी लालचंद माझी ने बताया कि उक्त शराब को गोटिया ढाबा का संचालक अजित पटेल व अमित पटेल द्वारा 2000 प्रति माह किराया पर उसके मकान पर रखवाना बताया.

गोटिया ढाबा के संचालक अजित पटेल व अमित पटेल को पकडकर पूछताछ किया गया जिन्होने उक्त शराब अपने ढाबा में बेचने हेतु लालचंद माझी के मकान कमरा में अवैध रूप से रखवाना बताया तथा उक्त शराब संबंध कोई वैध कागजात नही होना बताया आरोपीगण के कब्जे से सफेद रंग 170 कार्टून प्रत्येक कार्टून में भरा 48 नग अंग्रेजी गोवा व्हीस्की शराब प्रत्येक 180 एम.एल. शराब हुआ जुमला लगभग 1500 लीटर शराब कीमति लगभग 10,00,000 रूपये जप्त कर आरोपी (01.) लालचंद माझी पिता ज्वाला मांझी उम्र 29 वर्ष सा. ग्राम कुटेला सरायपाली महासमुन्द (02) अजित पटेल पिता मुक्तेश्वर पटेल उम्र 34 वर्ष सा. ग्राम कुटेला सरायपाली महासमुन्द (03) ) अमित पटेल पिता मुक्तेश्वर पटेल उम्र 29 वर्ष सा. ग्राम कुटेला सरायपाली महासमुन्द के विरूध्द अपराध/धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् थाना सरायपाली कार्यवाही की जा रही है.

यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पुलिस) सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना सरायपाली प्रभारी आशीष वासनिक, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक नसीम उद्दीन खान, उप निरीक्षक अनिल पालेश्वर प्रआर0 मिनेश ध्रुव, डी.एम. भोई आर. हेमन्त नायक, संदीप भोई, डिग्री लाल नंद, अजय जांगडे, त्रीनाथ प्रधान, छत्रपाल पटेल, जितेन्द्र बाग, अभिषेक राजपूत, मानवेन्द्र ढीढी, कमल जागडे, योगेन्द्र बंजारे के द्वारा की गई है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें