बसना : फुलझर राज झेरिया यादव समाज की केंद्रीय बैठक आहूत किया... - CG Sandesh

बसना : फुलझर राज झेरिया यादव समाज की केंद्रीय बैठक आहूत किया गया

आज टिकरापारा बसना में फुलझर राज झेरिया यादव समाज की केंद्रीय बैठक आहूत किया गया। कार्यक्रम का शुरुआत श्री कृष्ण राधा जी के पुजा अर्चना करने के पश्चात् बैठक चालू हुआ। बैठक में समाजिक बंधुओं द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्तावित किया गया कि फुलझर राज झेरिया यादव समाज का महासभा तहसील सरायपाली के अंतर्गत ग्राम केना में 26.02.23दिन रविवार को होगा। फुलझर राज अध्यक्ष जगत राम यादव जी ने बताया की 26 फरवरी दिन रविवार को होने वाले महासभा में कम से कम 25 से 30 हजार यादव बंधू एकत्रित होंगे । 

परसकोल परिक्षेत्र अध्यक्ष नरेन्द्र यादव जी ने कहा कि इस बार महासभा कार्यक्रम में युवाओं का संख्या अधिक से अधिक रहेगा और युवाओं को समाज में सक्रीय रूप से जोड़ा जाएगा। आज के बैठक में मुख्य रूपसे फुलझर राज अध्यक्ष जगत राम यादव, फुलझर राज सचिव संतलाल यादव, फुलझर राज संरक्षक जगन्नाथ यादव , फुलझर राज कोषाध्यक्ष बाबूलाल यादव, फुलझर राज प्रवक्ता परदेशी यादव, सरायपाली मंडल अध्यक्ष चुन्नीलाल यादव, बसना संरक्षक खूलू राम यादव, संगठन मंत्री प्रवीण यादव, सरायपाली शहर अध्यक्ष जेपी यादव, परसकोल परिक्षेत्र अध्यक्ष नरेन्द्र यादव, एवं परिक्षेत्र अध्यक्ष गण बालकराम यादव,कुंजराम यादव, सादराम यादव, चिंता राम यादव,सुरेंद्र यादव, गंगाधर यादव, गुडित लाल यादव, आनंद यादव जी, जोतराम यादव, सुरेंद्र यादव,जित यादव,भुजबल यादव,तिरीत लाल यादव, मनोहर यादव,पुरदर यादव, एवं समाजिक बंधू उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें