महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
सरगुजा :छत्तीसगढ़ में MP की महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां एक महिला से 4 आरोपियों ने दुष्कर्म किया है. बता दें MP से काम की तलाश में महिला अंबिकापुर पहुंची थी.
मिली जानकारी के अनुसार ई रिक्शा में बैठाने के बहाने आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया. बताया जा रहा है कि MP से मजदूरी करने अपने सहयोगी के साथ महिला अंबिकापुर आई थी. इसी दौरान हैवानों ने उसकी अस्मत लूट ली.
वहीं इस मामले में सरगुजा SP भावना गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी. 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं 2 बलात्कारियों की तलाश की जा रही है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें