छत्तीसगढ़ : आत्मसमर्पण करने वाले छह नक्सली 10वीं कक्षा की परीक्षा की तैयारी में जुटे
कभी हाथ में राइफल थामे रहने वाले करण हेमला अब कलम पकड़ कर बेहतर भविष्य की उम्मीद में छत्तीसगढ़ में 10वीं की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। वर्ष 2005 के दौरान बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी आंदोलन ‘सलवा जुडूम’ की शुरुआत के साथ शुरू हुई हिंसा के बाद 26 वर्षीय हेमला को पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी। कभी नक्सली रहे हेमला आत्मसमर्पण कर चुके हैं।
हेमला अब फिर से पढ़ाई शुरू करने और साक्षर बनने के अपने सपने को पूरा करने का अवसर पाकर रोमांचित हैं। हेमला उन छह नक्सिलयों - तीन पुरुष और तीन महिलाएं - में शामिल हैं जिन्होंने कबीरधाम जिले के कवर्धा शहर में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था।
अन्य सम्बंधित खबरें