महासमुंद : 4 साल से नियमितिकरण का वादा भूली सरकार, संविदा कर... - CG Sandesh

महासमुंद : 4 साल से नियमितिकरण का वादा भूली सरकार, संविदा कर्मी आंदोलन की राह में

महासमुंद जिले में शासकीय विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारी 16 जनवरी को कांग्रेस के 2018 में चुनावी जन घोषणापत्र में किए गए वादे नियमितिकरण की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सामूहिक हड़ताल की शुरुआत कर दी है। 5 दिवसीय हड़ताल के द्वितीय दिवस कुम्कारण निद्रा मे सोई सरकार को नाटक के माध्यम से जगाने का प्रयास किया गया।

संघ के जिला संयोजक रामगोपाल खूँटे और बीएल मिश्रा सहायक चिकित्सा अधिकारी एवं नमिता मनाडे स्टाफ नर्स ने बताया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार बनने के चार साल बाद भी 2018 के चुनावी जन घोषणापत्र में किए नियमितिकरण के वादे और हमारी मांगे पूरी नही की है, जबकि मात्र 1 वर्ष का कम समय सरकार के पास शेष है।

संघ के महासचिव अभिषेक शर्मा ,समीर तिवारी, राजेश साहू, योगेश चंद्राकर, कमलनारायण साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं 14 फरवरी 2019 को अनियमित कर्मचारियों के मंच में आकर बोले थे. इस साल किसान का किए है, अगले साल अनियमित कर्मचारियों की मांग पूरा करेंगे लेकिन वो साल अभी तक नही आया है और तो और संविदा कर्मचारियों के मानदेय में भी 4 साल से वृद्धि नही हुवा है. इस कारण प्रदेश के संविदा कर्मचारियों में भारी आक्रोश है।

भेंस के आगे बिन बजाकर नाटक के माध्यम से जगाया गया
संघ के प्रवक्ता डॉ. देवेन्द्र साहू, चन्द्रहास सिन्हा व सुनील साहू ने बताया कि नियमितिकरण की मांग को लेकर 28 जिले के 40 हजार से अधिक संविदा कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए है। कुम्भकरण निद्रा मे सोई सरकार को नाटक के माध्यम से जगाने का प्रयास किया गया। भेंस के आगे बिन बजाकर नाटक के मध्यम से जगाया गया है। चार साल से सरकार केसे वादा कर के अभी तक नियमित नही किया है उसका नाट्य रूपांतरण किया गया। हनुमान चालीसा का पाठ किया गया है। हाथो मे नियमितीकरण की मेहंदी लगकर महिला कार्यकर्ता अपनी मांग रखे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें