सिंघोड़ा : वाहन चेकिंग के दौरान दो गांजा तस्कर गिरफ्तार.
सिंघोड़ा पुलिस ने 16 जनवरी को वाहन चेकिंग के दौरान फिर एक बार गांजा तस्करी करते दो लोगों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने इनके पास से करीब 22 किलोग्राम ग्राम गांजा जप्त किया है, जिसकी कीमत करीब 4.4 लाख रुपये हैं.
पुलिस ने बताया की NH 53 ग्राम रेहटीखोल में ओड़िशा की ओर से आने वाले वाहनो की चेकिंग के दौरान होण्डा सिविक कार क्रमांक MH 04 DN 5183 के पीछे डिक्की मे 22 पैकेट खाकी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला जिसे जप्त कर आरोपी सुनील प्रजापति पिता मांगीलाल प्रजापति उम्र 40 साल निवासी मध्यप्रदेश तथा मानभंजन सेठी पिता नंदकिशोर सेठी उम्र 36 साल निवासी ओड़िशा पर धारा 20(ख) नारकोटिक एक्ट पंजीबद्ध का विवेचना में लिया.
इसके आलावा पुलिस ने आरोपी सुनील प्रजापति के कब्जे से एक नग ओप्पो कम्पनी का एण्ड्राइड मोबाईल कीमती 5000 रूपये, एक ड्रायविंग लायसेंस, आरोपी मानभंजन के कब्जे से एक नग पेन कार्ड, 03 नग एटीएम कार्ड व घटना मे प्रयुक्त होण्डा सिविक कार क्रमांक MH 04 DN 5183 कीमती 150000 रूपये एवं आरसी बुक छायाप्रति को जप्त किया.भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें