बसना : पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 7 पर FIR
बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी के ग्राम ब्राम्हणडीह में पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट गाली गलौज होने से दो पक्षों कि शिकायत पर अलग-अलग मामलों में कुल 7 पर धारा 294, 323, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
सोनवा साहू ने पुलिस को बताया की 14 जनवरी को जब वह अपने बोर पानी भरने गई थी तभी उसी समय गांव का कार्तिक बाई, जनक राम साहू, लक्ष्मी साहू तीनों आकर उसके साथ अश्लील गाली गलौच कर हाथ से एवं मुक्का से मारपीट किये, जिससे उसे चोट आयी.
जबकि कार्तिक बाई साहू ने पुलिस को बताया कि 14 जनवरी को जब वह अपने दुकान में थी तभी उसी समय गांव के सोनवा साहू, सलहीन साहू, अमृत साहू, सुधराम साहू चारों आकर पारिवारिक विवाद को लेकर उसके साथ मारपीट झगड़ा किये.अन्य सम्बंधित खबरें