महासमुंद : रामायण मण्डली के सदस्यों ने माँगा उधार में दिया प... - CG Sandesh

महासमुंद : रामायण मण्डली के सदस्यों ने माँगा उधार में दिया पैसा तो कि मारपीट.

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम मोरधा में रामायण मण्डली के सदस्यों द्वारा उधार में दिया पैसा मांगने पर मारपीट की गयी. जिसकी शिकायत पुलिस से कि गयी है.

सेवक राम यादव ने पुलिस को बताया की 15 जनवरी रविवार को रात्रि करीब 9:00 बजे रामायण मण्डली के समस्त सदस्य गायत्री मंदिर में बैठक के लिए बैठे थे, जिसमें मण्डली के सदस्य सुरेन्द्र यादव पिता लालाराम यादव को पैसा की जरूरत पढने पर एक वर्ष पूर्व लिए गए 10 हजार  रूपये पर चर्चा हो रही थी.

जहाँ उक्त राशि को सुरेन्द्र यादव को जमा करने को रामायण मण्डली के सदस्यों के द्वारा बोलने पर सुरेन्द्र यादव द्वारा पैसा जमा नही करूंगा जाओ जो करना है कर लो कहते हुये मु्झे मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुरेन्द्र यादव के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें