महासमुंद : कलेक्टर की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक संप... - CG Sandesh

महासमुंद : कलेक्टर की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक संपन्न

महासमुंद : जल जीवन मिशन के तहत जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आज कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के महानदी सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिसमें उन्होंने रेट्रोफिटिंग जलप्रदाय योजना, सिंगल विलेज पेयजल योजना की कार्य-प्रगति की जानकारी ली।

बैठक में जल जीवन मिशन अंतर्गत 22 सिंगल विलेज योजनाओं के लिए ऑनलाईन आमंत्रित निविदाओं में प्राप्त न्यूनतम दरों पर चर्चा एवं अनुमोदन किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस. आलोक, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के कार्यपालन अभियंता एस.के. धकाते सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें