बसना से गांजा की सप्लाई करने गया युवक रायपुर में गिरफ्तार... - CG Sandesh

बसना से गांजा की सप्लाई करने गया युवक रायपुर में गिरफ्तार...

राजधानी रायपुर के टिकरापारा पुलिस ने 17 जनवरी को मुखबिर कि सुचना पर संजय नगर में 2 गांजा सप्लायरों को गिरफ्तार किया है. जिसमे एक आरोपी बसना नगर का निवासी है.

जानकारी के मुताबिक टिकरापारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत संजय नगर स्थित केसरी लस्सी गली के पास दो व्यक्ति अपने पास गांजा रखे हैं, जिसपर पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर पूछताछ में दो व्यक्तियों को पकड़ा गया. जिनके नाम सैय्यद खालिक एवं शेख सद्दाम होना बताया गया है.

पुलिस ने आरोपी सैय्यद खालिक एवं शेख सद्दाम को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 4 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती लगभग 40 हजार रूपये जप्त किया. जिनके विरुद्ध अपराध धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही कि जा रही है.

दोनों आरोपियों में सैय्यद खालिक टिकरापारा रायपुर का स्थानीय निवासी है जबकि शेख सद्दाम पिता शेख हमीद उम्र 30 साल बसना तहसील ऑफिस के पास का निवासी है.

सूत्रों के अनुसार शेख सद्दाम बसना से गांजा सप्लाई करने रायपुर गया था, जहाँ सैय्यद खालिक के साथ वह 4 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया. हलाकि पुलिस ने अपने प्राथमिकी में इस बात का खुलाशा नहीं किया है की आरोपी गांजा कहाँ से लेकर आ रहा था, लेकिन सूत्र बताते हैं की इस सप्लाई के पीछे पुलिस के तार भी जुड़े हैं, जिनपर कार्यवाही किये जाने कि भी बात सामने आ रही है.


अन्य सम्बंधित खबरें