किसान सम्बोध सिंगरौल के घर मुख्यमंत्री ने  स्वादिष्ट छत्तीसग... - CG Sandesh

किसान सम्बोध सिंगरौल के घर मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़िया भोजन का चखा स्वाद

सिंगरौल परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती से पुष्प-गुच्छ और शाल भेंट कर मुख्यमंत्री का किया आत्मीय स्वागत


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज बिलासपुर जिले के तखतपुर विधानसभा के ग्राम खैरी पहुंचे। मुख्यमंत्री ग्राम खैरी में अपने भेंट मुलाकात के पहले किसान सम्बोध सिंगरौल के आतिथ्य में भोजन के लिए पहुंचे । मुख्यमंत्री का किसान सिंगरौल के परिवारजनों ने घर के मुख्य द्वार पर तिलक-आरती किया और पुष्प-गुच्छ तथा शाल भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने सिंगरौल परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़िया भोजन का स्वाद चखा । सिंगरौल परिवार ने पूरी आत्मीयता के साथ मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ लाल और पालक की मिक्स भाजी, तिवरा भाजी, मुनगा-बड़ी की सब्जी, सेमी-भांटा की सब्जी, बिजौरी, मुरकु, पापड़, सलाद और विशेष रुप से चिरपोटी पताल की चटनी भी परोसा । मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़िया भोजन के लिए सिंगरौल एवं उनके परिवार को उपहार भेंटकर धन्यवाद दिया ।


मुख्यमंत्री को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर भोजन करता पाकर परिवारजन खुशी से गदगद थे। मुख्यमंत्री को श्री सिंगरौल ने बताया कि उनके पास 2 एकड़ कृषि भूमि है जिस पर वे धान की खेती करते हैं । इस वर्ष उन्होंने 28.40 क्विंटल धान सोसायटी में बेचा है । उन्हें अब तक राजीव गांधी किसान न्याय योजना की सभी किश्तें मिल गई हैं । परिवार में 5 सदस्य हैं और उनका बड़ा बेटा अतुल रँगाई-पुताई का कार्य कर परिवार के भरण पोषण में उनकी सहायता करता है । इस अवसर पर राजस्व एवँ जिले के प्रभारी जयसिंह अग्रवाल, संसदीय सचिव डॉ. रश्मि आशीष सिंह भी उपस्थित हैं



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें