महासमुंद : पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 10 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन
महासमुंद : पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2023-24 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए रविवार 12 मार्च 2023 को दोपहर 12ः00 बजे से 2ः00 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित किया जाएगा। आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने बताया कि इसके लिए विद्यार्थी शुक्रवार 10 फरवरी 2023 तक अपना आवेदन शाला में जमा कर सकते है।
इस संबंध में अधिक जानकारी विभाग के वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदन के लिए इच्छुक विद्यार्थी सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास महासमुंद अथवा सभी विकासखण्ड के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें