बसना : शोक संदेश - बसना नगर के गौरव मेजर गगनदीप सिंह भाटिया का निधन
साध संगत जी,राष्ट्र प्रहरी बसना नगर के गौरव मेजर गगनदीप सिंह भाटिया का आकस्मिक निधन बुधवार को रांची के समीप सड़क दुर्घटना में हो गया है, वे न केवल एक कुशल चिकित्सक थे अपितु एक अद्भुत श्रवणकुमार तुल्य पुत्र, एक जिंदादिल इंसान अद्भुत सेवाभावी व्यक्तित्व एक ऐसा मित्र जो अपनी मित्रता के लिए न केवल न्यौछावर थे बल्कि ऐसे लोगों की सहायता के लिए भी तत्पर रहते थे, जिनसे उनका कोई परिचय नही था, अपने पारिवारिक संस्कार के साथ उन्होंने व्यक्तित्व को ऐसा निखारा था कि जो उनसे एक बार भी मिला है वो उनके अद्भुत व्यक्तित्व और अपन्त्व से प्रभावित हुए बिना नही रह सकता और अगर मैं कहूँ तो आज उस व्यक्तित्व के लिए लिखने ना तो शब्द मिल रहे न भावनाएँ साथ दे रही हैं ।
आज दिनाँक 19/01/2023 को उनके पार्थिव शरीर को सेना द्वारा ससम्मान बसना नगर लाया जा रहा है, पुलिस प्रशासन टोल प्लाजा से साथ लेकर आएंगे ऐसी सूचना है, आप सब से अनुरोध है, उस वीर सपूत, एक अद्भूत मित्र और उस अजातशत्रु व्यक्तित्व की अंतिम यात्रा में अपने प्रतिष्ठान को बंद कर एक दिन, अंतिम यात्रा में साथ चलें और शोक संतप्त परिवार को मानसिक संबल प्रदान करें !!
