इतने दिन बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें… - CG Sandesh

इतने दिन बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें…

कांकेरः छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में इस महीने में दो दिन शराब दुकान बंद रहेंगे। दरअसल, जिले के कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दिन जिले के सभी शराब दुकान बंद रहेंगे। इस संबंध कलेक्टर प्रियंका शुक्ला ने आदेश जारी कर दिया है।


 जारी आदेश में कलेक्टर ने कहा है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस है। इन दोनों दिनों को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दिन जिले में स्थित समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, एफएल 3 (क) बार, एफएल 4 (क) व्यवसायिक क्लब व एफ एल 7 सैनिक कैंटीन को पूर्णतः बंद रहेंगे।

बता दें कि आगामी गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को जिला मुख्यालय कांकेर में सदीय सचिव शिशुपाल सोरी ध्वजारोहण करेंगे। जिला प्रशासन इस राष्ट्रीय पर्व की तैयारियों में जुट गई है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें