सरायपाली : मंच के पास स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते 7 को पुलिस ने पकड़ा.
सरायपाली पुलिस ने 19 अक्टूबर को मुखबिर की सुचना पर रात करीब 10:40 बजे वार्ड नं 9 झिलमिला बस्ती में मंच के पास एक स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कब्जे से नगदी रकम 20,100 रू. एवं 52 पत्ती ताश को जप्त कर धारा 13 जुआ एक्ट का कार्यवाही किया है.
आपको बता दें कि महासमुंद पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाशराव गिरिपुंजे एवं एसडीओपी सरायपाली अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में जिला महासमुंद के अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के मुहिम के तारतम्य में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को जिले में अवैध जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही किया जा रहा है.
19 अक्टूबर को सरायपाली के थाना प्रभारी आशीष वासनिक को मुखबिर के जरिए सुचना मिला वार्ड नंबर 9 झिलमिला बस्ती में मंच के पास स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ लोग बैठकर 52 पत्ती ताश से रुपए पैसे का हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, इसकी सूचना पर थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने अपनी टीम को अवैध जुआ कार्यवाही हेतु मौके भेजा. जहाँ कुछ व्यक्ति रुपए पैसे का हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा.
कार्यवाही में शामिल टीम
एएसआई तिलक सिंह ठाकुर, आर. योगेन्द्र बंजारे, मानवेंद्र ढीढ़ी, कमल जांगड़े, ठाकुरेश्वर, अमित जयसवाल, व समस्त स्टाफ थाना सरायपाली का योगदान रहा.
गिरफ्तार आरोपी
खेमराज प्रधान पिता राघव प्रधान, उम्र 46 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 9 झिलमिला थाना सरायपाली
समीर साहू पिता हेमंत साहू 28 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 9 झिलमिला थाना सरायपाली
उमाकांत साहू पिता वकील साहू उम्र 45 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 9 झिलमिला
हर्ष गंभीर पिता स्वर्गीय विजय गंभीर उम्र 30 वर्ष साकिन पतेरापाली
वीरेंद्र कुमार शराफ पिता भक्त चरण शराफ उम्र 62 वर्ष साकिन झिलमिला
झसकेतन मेहेर पिता कीर्तन मेहेर उम्र 50 वर्ष साकिन झिलमिला
अशोक जयसवाल पिता काशीराम जयसवाल उम्र 32 वर्ष साकिन संजय नगर सरायपाली