पटेवा : जुआ खेलते हुए 4 आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार - CG Sandesh

पटेवा : जुआ खेलते हुए 4 आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटेवा पुलिस ने ग्राम सिनोधा रूमेकेल मार्ग में जुआ खेलते हुए 4 आरोपीयों को गिरफ्तार किया है. आरोपीयों के पास से कुल नगदी रकम 22820 रूपये एवं 6 नग मोबाईल कीमती 11,000 रूपये,  1 नग मोटर सायकल कीमती 25,000 रूपये जुमला कीमती 58,820 रूपये बरामद किया गया है.

19 जनवरी को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्राम सिंनोधा रूमेकेल मार्ग में जाकर रेड कार्यवाही किया जिसमें आरोपी गोकूल जांगडे पिता लतेल जांगडे उम्र 46 साल, निवासी सिनोधा थाना पटेवा, बलदाउ ढीमर पिता लखन लाल ढीमर उम्र 55 साल निवासी कोडार, फिरोज खान पिता चांद खान उम्र 30 साल निवासी सिनोधा, लोकनाथ साहू पिता बाबू लाल साहू उम्र 29 साल निवासी छिंदौली के संयुक्त कब्जे से नगदी रकम 22,820 रूपये एवं 6 नग मोबाईल कीमती 11,000 रूपये,  1 नग मोटर सायकल कीमती 25,000 रूपये,  52 ताश पत्ती जुमला कीमती 58,820 रूपये को जप्त कर धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध कायम किया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें