बिहार से घुमने निकला बच्चा भटकर पहुंचा सरायपाली, पुलिस के साथ बिताये तीन दिन.
सरायपाली पुलिस ने बिहार के एक 14 के बच्चे को उसका पता ढूंढ़कर उसके परिजनों तक पहुँचाया है. पुलिस ने तीन तक इस बच्चे को अपने साथ अपने परिवार की तरह रखा, साथ इन्टरनेट के माध्यम से बच्चे के परिजनों का पता तलाशी कर परिजनो के सुपुर्द किया.
पुलिस ने बच्चे का नाम रोहित कुमार बताया है जो घर से निकलकर घूमते हुऐ भटककर सरायपाली आ गया था. सरायपाली थाना प्रभारी आशीष वासनिक को तत्काल इसकी सुचना मिलते ही स्टाफ भेजकर बच्चे को थाना लाया गया, तथा उसका नाम पता पूछ कर उसके परिजनों तक पहुँचने की कोशिश की गयी.
बच्चे ने अपना नाम रोहित कुमार पिता दशरथ साव उम्र 14 निवासी लाकिसराय, थाना लाकिसराय, जिला लाकिसराय बिहार का रहने वाला बताया. पुलिस ने बच्चे को अपने साथ 3 दिन अपने बच्चे की तरह घर पर रखा. तथा उसके लिए खाना कपड़े की व्यवस्था की गई जो पुलिस परिवार के साथ बहुत घुलमिल गया.
पुलिस ने बच्चे के थाना क्षेत्र को काल कर उसके परिवार वालो से संपर्क कर उन्हे बुलाया, तथा उसके परिवार वाले बच्चे को लेने आए. जब बच्चे के परिजन उसे लेने आये तो बच्चा 3 दिन पुलिस के साथ परिवार की तरह रहने से बहुत ही घुलमिल गया था, तथा जाते समय बहुत भावुक हो गया.
जाते जाते बच्चे के परिजनों ने कहा कि की आज के कलयुग में कोई अपना रिश्तेदार भी कोई गैर का इतना ख्याल नई रखते जितना आप लोगो ने इस बच्चें का रखा है कहते हुऐ थाना प्रभारी सहित समस्त स्टाफ को बच्चे को अपने घर के बच्चें की तरह रखने पर बहुत बहुत आभार व्यक्त करते हुऐ धन्यवाद दिया. बच्चे को सकुशल उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया जिसमे समस्त थाना सरायपाली स्टाफ का योगदान रहा.