महासमुंद : जिले की समूह की महिलाएं मध्यप्रदेश में सफल उद्यमि... - CG Sandesh

महासमुंद : जिले की समूह की महिलाएं मध्यप्रदेश में सफल उद्यमियों एवं स्व सहायता समूह के क्रियाकलापों की गुर सीखेंगी

संसदीय सचिव चंद्राकर ने दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

संसदीय सचिव चंद्राकर ने दिशा दर्शन भ्रमण के लिए जा रही समूह की महिलाओं को दी शुभकामनाएं

संसदीय सचिव एवं महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने से दिशा दर्शन भ्रमण के लिए स्व-सहायता समूह के महिलाओं को ले जा रही बसां को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने भ्रमण दल को नई ऊर्जा के साथ नई सीख के लिए शुभकामनाएं दी ।

कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर के मार्गदर्शन तथा महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी समीर पांडेय के नेतृत्व में महासमुंद जिले की महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों का दिशा दर्शन भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। दिशा भ्रमण कार्यक्रम में जिले की 150 महिलाओं को 3 बसों के माध्यम से दिशा दर्शन भ्रमण के लिए भेजा गया है। 

गौरतलब है कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले की स्व-सहायता समूह की महिलाओं को देश के अन्य राज्यों में संचालित सफल उद्यमियों स्व सहायता समूह के क्रियाकलापों के बारे में अध्ययन एवं भ्रमण कराया जाना है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें