कोमाखान : दो अलग-अलग गाँवों से नाबालिग युवतियों का अपहरण - CG Sandesh

कोमाखान : दो अलग-अलग गाँवों से नाबालिग युवतियों का अपहरण

कोमाखान थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गाँवों से नाबालिग युवतियों के अपहरण का मामला सामने आया है.

20 जनवरी को एक गाँव के 14 वर्षीय नाबालिग युवती की माँ ने कोमाखान थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है, उसने अपनी शिकायत में बताया है की आरोपी ने 18-19 जनवरी को उसकी नाबालिग बेटी को अपहरण कर ले गया.

वहीं एक दुसरे गाँव से भी 17 वर्षीय युवती के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है. अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी है. शिकायत के मुताबिक 16 जनवरी से 19 जनवरी के बीच किसी अज्ञात आरोपी ने प्रार्थी की नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया.

दोनों ही मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत अपराध कायम किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें