मेंटेनेंस ट्राली से मेमू ट्रेन की टक्कर, बाल-बाल बचे मेंटेने... - CG Sandesh

मेंटेनेंस ट्राली से मेमू ट्रेन की टक्कर, बाल-बाल बचे मेंटेनेंस कर्मचारी

कोरबा। बालपुर रेलवे स्टेशन के समीप मेंटेनेंस ट्राली से मेमू ट्रेन की टक्कर हो गई. हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ. हादसे की वजह से पहिए में आई खराबी को दूर करने के बाद मेमू लोकल को रवाना किया गया. जानकारी के अनुसार, ट्रेक मेंटेनेंस ट्राली पर सवार होकर निकले रेल कर्मचारी बालपुर स्टेशन के पास पहुंचे ही थे कि मेमू ट्रेन को उसी पटरी पर आते देख पसीने छूट गए. आनन-फानन में उन्होंने ट्राली से कूदकर अपनी जान बचाई. 

मेमू ड्राइवर ने ट्राली को देखकर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन जब तक गाड़ी रुकती तब तक ट्राली उसकी चपेट में आ चुकी थी. घटना की सूचना तत्काल रेलवे अधिकारियों को दी गई. मौके पर पहुंची रेलवे के मेंटेनेंस टीम ने पहले ट्रेन में फंसे ट्राली को निकाला, फिर मेमू के पहिए को खराबी को दूर कर गंतव्य की ओर रवाना किया गया. वहीं पूरी घटना को लेकर रेलवे अधिकारी लीपापोती में जुटे रहे. रेलवे के सीनियर डीसीएम ने छोटी घटना बताते हुए टालने की कोशिश की. हादसे के लिए किलोमीटर नंबर 667 के मोड़ को वजह बताया जा रहा है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें