बसना : बंसुला चौक में 8 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : बंसुला चौक में 8 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

बसना पुलिस ने 21 जनवरी को शाम करीब 7 बजे बंसुला चौक के पास 8 किलो गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबिर सूचना मिली की 2 व्यक्ति एक मोटर सायकल होण्डा साईन क्रमांक CG 06 GS 3551 एवं एक व्यक्ति स्कूटी जुपीटर सोल्ड (बिना नंबर) में ओडिशा राज्य से गढफुलझर होते हुये अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु परिवहन करते छत्तिसगढ राज्य की ओर आ रहा है.

उक्त सुचना पर पुलिस बंसुला चौक बसना के पास नाकाबंदी कर उक्त वाहनों का आने का इंतजार किया, जहाँ थोड़ी देर बाद पुलिस को गढफुलझर रोड की तरफ से दो संदिग्ध एक मोटर सायकल होण्डा साईन क्रमांक CG 06 GS 3551 एवं एक स्कूटी जुपीटर सोल्ड (बिना नंबर) आते दिखा.

पुलिस ने बताया कि मोटर सायकल होण्डा साईन मे 2 व्यक्ति एवं स्कूटी जुपीटर मे एक व्यक्ति सवार थे, तीनो व्यक्तियो से पूछताछ करने पर मोटर सायकल के पीछे बैठे व्यक्ति बीच सीट मे एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में रखे तथा स्कूटी जुपीटर के पैरदान के पास रखे सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु ओड़िशा से छत्तीसगढ लेकर आना बताये, जिनकी तलाशी लेने पर 8 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 08 किलो कीमती 160000, रूपये,  मोटर सायकल SP होण्डा साईन क्रमांक CG 06 GS 3551 कीमती 70000/- रूपये,  स्कूटी जुपीटर सोल्ड (बिना नंबर) बैंगनी रंग की कीमती 70000/- रूपये, तीन मोबाइल जुमला कीमती 315000/- रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया.

तथा आरोपी कांशीराम चौहान पिता हरीशचंद्र चौहान उम्र 26 साल साकिन धुमाभांठा चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0,  परसराम चौहान पिता हरीशचंद्र चौहान उम्र 27 साल साकिन धुमाभांठा चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 व भागीरथी चौहान पिता पिरीत राम चौहान उम्र 28 वर्ष साकिन धुमाभांठा चौकी भंवरपुर का कृत्य अपराध धारा 20(ख) नार0 एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से धारा 20(ख) नार0 एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें