बसना : विपरीत दिशा से आ रही मोटरसायकल की टक्कर से पत्नी और बच्चे पहुंचे अस्पताल.
बसना थाना अंतर्गत ग्राम बैगनडीह मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही मोटरसायकल की टक्कर से एक व्यक्ति अपनी पत्नी और दो बच्चों सहित सड़क पर गिर गया, जिसमे उक्त व्यक्ति की पत्नी और दोनों बच्चों कों चोट आई है.
ललित साहू ने पुलिस को बताया कि 1 जनवरी को वह अपनी पत्नी ज्योति साहू व दो बच्चों नितिन साहू उम्र 9 व पीहू साहू उम्र 2 साल के साथ अपने दोस्त अश्वनी मलिक के मोटर सायकल क्रमांक CG06 GF 7352 से अपने ससुराल पिरदा से अपने गांव बैगनडीह जा रहा था.
ललित ने बताया कि इसी दौरान शाम करीबन 6:00 बजे सिंघनपुर से टोल प्लाजा के बीच एनएच 53 रोड बैगनडीह मोड़ के पास विपरित दिशा से आ रही मोटर सायकल के चालक पंकज पटेल ने अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे ललित अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गिर गया जिन्हें चोट आई.
ललित ने बताया कि कुछ देर में 108 वाहन आया जिसमे उनको ईलाज के लिये शासकीय अस्पताल सरायपाली लेकर गये जहां से रिफर करने पर उच्च ईलाज के लिये जिला अस्पताल महासमुन्द व उसी दिनांक को रिफर करने पर अम्बेडकर अस्पताल रायपुर में जाकर भर्ती हुये. जहां तीनों का ईलाज हुआ.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.