रिलीज हुआ दमदार ट्रेलर , हीरो और फैन के बीच की जंग अक्षय कुम... - CG Sandesh

रिलीज हुआ दमदार ट्रेलर , हीरो और फैन के बीच की जंग अक्षय कुमार-इमरानी हाशमी की ‘सेल्फी’

बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की जोड़ी फिल्म ‘सेल्फी’ (Selfiee) के जरिए फैंस को एंटरटेन करने आ रही हैं. हाल ही में सेल्फी के मोशन पोस्टर के साथ इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज का एलान किया गया था. ऐसे में अब 22 जनवरी यानी आज मेकर्स की ओर फिल्म ‘सेल्फी’ के शानदार ट्रेलर को रिलीज कर दिया गया है.



अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की मोस्ट अवेडेट फिल्म ‘सेल्फी’ का ट्रेलर फैंस की डिमांड पर हाजिर है. फिल्म ‘सेल्फी’ के इस ट्रेलर में ये साफ दिखाया गया है कि इस फिल्म में एक फिल्मी हीरो और एक उसके फैन की कहानी है, फैन जोकि एक पुलिस ऑफिसर है. इस ट्रेलर से ये अनुमान लगाया जा सकता है कि अक्की और इमरान की ये फिल्म फुलऑन मसाला फिल्म है, जिसमें कॉमेडी, थ्रिलर और एक्शन एक साथ देखने को मिलेगा.

फिल्म ‘सेल्फी’ के इस ट्रेलर को देखने के बाद आपको काफी मजा आने वाला है. साथ ही इस फिल्म के लिए आपकी एक्साइटमेंट भी काफी बढ़ने वाली है. मालूम हो कि अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की एक इस शानदार जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

कब रिलीज होगी सेल्फी

फिल्म ‘सेल्फी’ के इस ट्रेलर रिलीज के बाद हर कोई इस फिल्म का इंतजार कर रहा है. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की ‘सेल्फी’ अगले महीने यानी 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में अक्की और इमरान के अलावा बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस डायना पैंटी और नुसरुत भरुचा लीड रोल में मौजूद हैं. मालूम हो कि ‘गुड न्यूज’ फिल्म के डायरेक्टर राज मेहता ने इस शानदार फिल्म का डायरेक्शन किया है. ऐसे में फिल्म सेल्फी (Selfiee) के जरिए आपको वाकई आपको मजा आने वाले है.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें