दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ... - CG Sandesh

दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के रामनगर चौकी क्षेत्र में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने वारदात के चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किये चाकू को भी बरामद किया है।


रामनगर पुलिस चौकी गुढ़ियारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ओवर ब्रिज के नीचे हनुमान मंदिर के पीछे रविवार को एक युवक पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान धनेश्वर प्रसाद पाल के रूप में की गई। मृतक दिहाड़ी और मजदूर ठेकेदार का काम किया करता था। हर रोज की तरह वह आज लगभग 12 बजे के आसपास कबीर चौक पर काम के लिए आया हुआ था। इसी दौरान जयराम ध्रुव द्वारा पुरानी बात को लेकर चाकू से रामनगर निवासी धनेश्वर प्रसाद पाल पर वार कर उसकी हत्या कर फरार हो गया था, जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध पंजीबद्ध किया गया lपुलिस ने आरोपी के छिपने के हर संभावित स्थानों में छापेमारी कर वारदात के चंद घंटों के भीतर ही आरोपी गोकुल नगर राम नगर गुढ़ियारी निवासी जयराम ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा पुरानी बातों को लेकर धनेश्वर प्रसाद पाल की हत्या की घटना को अंजाम देना बताया गया l आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की गई।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें