सरायपाली : बलात्कार का फरार आरोपी झारखंड से गिरफ्तार - CG Sandesh

सरायपाली : बलात्कार का फरार आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस ने बलात्कार के फरार आरोपी को झारखण्ड से गिरफ्तार किया है। यह मामला 14 नवंबर 22 को पुलिस में दर्ज करवाया गया था। जिसमे पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 366, 376 ipc 04 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रेम लाल चौहान ने नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। जिसमे आरोपी की पतासाजी की जा रही थी, इसी दौरान थाना प्रभारी आशीष वासनिक को सुचना मिला की आरोपी रांची झारखंड में छिपा हुआ है, जिसकी सूचना पाकर थाना प्रभारी द्वारा एक पुलिस टीम तैयार कर तुरंत रांची झारखंड रवाना किया गया जहां पुलिस द्वारा सूझबूझ से आरोपी को रांची झारखंड में घेराबंदी कर धर दबोचा गया ।

पुलिस द्वारा आरोपी प्रेम लाल चौहान पिता आत्माराम चौहान उम्र 21 वर्ष साकिन दुलारपाली थाना को पूछताछ करने पर अपना अपराध कुबूल किया, जिस पर आरोपी को गिरफ़्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में एसआई अनिल पालेश्वर प्रधान आरक्षक प्रसन्न स्वाई आरक्षक मोहन साहू व समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें