नवजात को जबड़े में दबाकर घूम रहा था कुत्ता, लोगों ने छुड़ा क... - CG Sandesh

नवजात को जबड़े में दबाकर घूम रहा था कुत्ता, लोगों ने छुड़ा कर अस्पताल में करवाया भर्ती

मध्यप्रदेश। बैतूल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कुत्ता नवजात को जबड़े में दबाकर घूम रहा था। कुत्ते ने उसके पैर की एक उंगली भी कुतर दी। खून से लथपथ नवजात को लोगों ने कुत्ते से छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया। उसे जिला अस्पताल के एसएनसीयू में रखा गया है। बच्चे की हालत गंभीर है।


मामला बैतूल जिले के आठनेर में ग्राम सातनेर गांव का है। सोमवार शाम गांव के ही बीच नदी की झाड़ियों में नवजात को कोई छोड़ गया था, जिसे आवारा कुत्ते ने उठा लिया। कुत्ता झाड़ियों से निकालकर उसे गांव में लेकर घूम रहा था, जिसे तुरंत छुड़ाकर एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी भेजा गया। यहां से बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बच्चे की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।डॉक्टर्स के मुताबिक बच्चा लगभग 12 घंटे का है। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। कंटीली झाड़ियों में फेंकने की वजह से उसे पीठ, पेट और छाती में चोट लगी है। उसके उल्टे पैर की तीसरी उंगली कुत्ते ने खा ली है, जिससे बहुत खून बह गया है। बच्चे के दिल की धड़कन न के बराबर चल रही है। वहीं मामले में पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर रही है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें