महासमुंद : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समा... - CG Sandesh

महासमुंद : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में सहायक प्रोग्रामर नागेश्वर होंगे सम्मानित

महासमुंद : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बुधवार 25 जनवरी 2023 को राज्य स्तरीय समारोह में निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए महासमुंद जिले के सहायक प्रोग्रामर  नागेश्वर साहू को सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सहायक प्रोग्रामर पुरस्कार के लिए प्रत्येक संभाग से एक-एक सहायक प्रोग्रामर का नाम चयनित किया गया है। इनमें रायपुर संभाग से महासमुंद जिले के सहायक प्रोग्रामर नागेश्वर साहू का चयन हुआ है। इन्हें इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय रायपुर के सभागार में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2023 के राज्य स्तरीय समारोह में दोपहर 12ः00 बजे सम्मानित किया जाएगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें