बसना : ट्रैक्टर-ट्रॉली से उछलकर नीचे गिरा युवक, चक्के में दबने से मौत
बसना थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुर निवासी एक युवक की ट्रेक्टर के चक्के में दबने से मौत हो गयी. युवक ईट से भरी ट्रेक्टर की ट्रॉली में बैठकर घर आ रहा था. अचानक ट्रॉली में उछाल आने से वह निचे गिर गया और चक्के में दब गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
रामप्रसाद मानिकपुरी ने पुलिस को बताया की उसका भतीजा नितिन दास मानिकपुरी घर के बाउण्ड्रीवाल कार्य हेतु अपने दामाद नीरज दास के साथ ट्रेक्टर से ईंट लाने सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम कोलियारी गये थे. वहाँ से ईंट ट्रॉली में भरकर ट्रेक्टर लेकर वापस आ रहे थे. ट्रेक्टर चालक डोलामणी नर्मदा ट्रेक्टर चला रहा था. अचानक उछाल आने पर ट्राली मंे बैठे नितिन दास पिता कैलाश दास मानिकपुरी उम्र 23 साल निवासी सिंघनपुर नीचे गिर गया, नितिन के ऊपर ट्रेक्टर का पहिया चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी.
पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी गवाह लीलेन्द्र दास मानिकपुरी पिता कैलाश दास मानिकपुरी और सम्भ बरिहा पिता रामचरण बरिहा का कथन लिया. उन्होंने पुलिस को बताया की 28 दिसंबर को नितिन दास मानिकपुरी के घर बाऊंड्री वाल बनाने के लिए आईचर ट्रेक्टर क्रं0 CG06 5313 में ईट लाने ग्राम कोलियारीडीह गये थे. वापस ईंट भरकर आते समय ग्राम भंवरपुर से कुम्हारी के मध्य ड्रायवर डोलामणी द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक चलाने से ट्राली में बैठे नितिन दास नीचे गिर गया, जिससे पिछले पहिये में सिर टकराने गया, उसे ईलाज के लिए तुरंत बसना के शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने ट्रेक्टर चालक डोलामणी नर्मदा पिता बिशीकेशन नर्मदा उम्र 26 साल निवासी सिंघनपुर के विरूद्ध अपराध धारा 304ए भादवि कायम कर जांच विवेचना में लिया है.