महासमुंद : गार्डन में अपने दोस्त के साथ दिखी साली, घर चलो कह... - CG Sandesh

महासमुंद : गार्डन में अपने दोस्त के साथ दिखी साली, घर चलो कहने पर जीजा की पिटाई.

महासमुंद थाना क्षेत्र के संजय गार्डन मे एक लड़की अपने जीजा को उसके दोस्त के साथ मिली, जिसपर लड़की के जीजा ने घर चलने को कहा तो लड़की के दोस्त ने जीजा से गाली गलौच कर मारपीट कर दी, जिसकी शिकायत पुलिस में की गयी है.  

ममता साहू  ने पुलिस को बताया कि  24 जनवरी  को सुबह करीबन 8:30 बजे उसकी छोटी बहन ललिता, कपड़ा दुकान काम के लिये घर से निकली, लेकिन उसके कपड़ा दूकान काम करने नहीं पहुँचने पर वहां के स्टाप ने ममता को बताया कि ललिता एक लड़के के साथ ग्राम खैरा तरफ जा रही है. जिसपर ममता ने अपने पति रूपेश साहू को देखने को भेजा. जहाँ ममता के पति रूपेश साहू को ललिता व उसके दोस्त चन्द्रहास पुरैना संजय गार्डन मे मिले, और जब ललिता के जीजा ने ललिता को घर चलने को बोले तो चन्द्रहास ने ललिता के जीजा से वाद-विवाद कर गंदी-गंदी गाली गुप्तार कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा. मारपीट से ललिता के जीजा के मुंह में चोट आकर खुन बहने लगा जिससे वह डर के घर आ गया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चन्द्रहास पुरैना के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें