महासमुंद : ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत संपत्... - CG Sandesh

महासमुंद : ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत संपत्ति मालिक को ड्रोन के माध्यम से सर्वे कर अधिकार अभिलेख प्रदान किया जाएगा

फरवरी और मार्च में महासमुंद जिले में दो चरणों में ड्रोन सर्वे कराया जाएगा

भारत सरकार पंचायती राज मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत संपत्ति मालिक को ड्रोन के माध्यम से सर्वे कर अधिकार अभिलेख प्रदान करने के लिए स्वामित्व योजना प्रारम्भ किया गया है। ड्रोन सर्वे का कार्य भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा किया जाएगा।

डिप्टी कलेक्टर ने बताया कि इस तारतम्य में फरवरी और मार्च माह में महासमुंद जिले में दो चरणों में ड्रोन सर्वे कराया जाएगा। प्रथम चरण में सरायपाली, बसना व पिथौरा तथा द्वितीय चरण में महासमुंद बागबाहरा, कोमाखान तहसील में ड्रोन के माध्यम से सर्वे प्रस्तावित है।

ड्रोन सर्वे के लिए जिला, तहसील एवं ग्राम पंचायत समिति का गठन किया गया है। राजस्व विभाग द्वारा ड्रोन सर्वे के लिए चुना डालकर आबादी भूमि एवं संपत्तियों की सीमाएं निर्धारित की जाएगी। इस संबंध में संबंधित ग्रामवासी आबादी भूमि के सर्वे में अपनी भागीदारी व उपस्थिति सुनिश्चित करें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें