कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान आज से शुरू, घर-घर पहुंचे... - CG Sandesh

कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान आज से शुरू, घर-घर पहुंचेगी राहुल गांधी की चिट्ठी, मोहन मरकाम ने कही ये बात…

रायपुर। गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी रायपुर से कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत हो गई है। छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष मोहन मरकाम, छत्‍तीसगढ़ पर्यवेक्षक अरुण यादव की अगुवाई में इस अभियान की शुरुआत रायपुर के गांधी मैदान स्थित पार्टी कार्यालय से हुई। इस मौके पर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने कहा, राहुल गांधी के संदेश को लेकर प्रदेश के हर घर तक पहुंचाएंगे। साथ ही छत्‍तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों को बताएंगे।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में कांग्रेस घर-घर पहुंचाएगी राहुल गांधी की चिट्ठी


कांग्रेस की देशभर में चल रही ‘भारत जोड़ो यात्रा के बाद 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू हो गई। इस यात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक पत्र को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। राहुल के पत्र में ‘स्वर्णिम भारत का वादा किया गया है। इसमें महंगाई, रोजगार और उद्यमों पर जोर देने की बात कही जा रही है। वर्तमान में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जम्मू-कश्मीर के बनिहाल पहुंच चुकी है। यहां से श्रीनगर की दूरी करीब 295 किमी बची है। यह रास्ता 30 जनवरी तक पूरा क़र लिया जाना है।

पत्र में राहुल गांधी ने लिखा है कि मैं सड़क से लेकर संसद तक प्रतिदिन इन बुराइयों के खिलाफ लड़ूंगा। मैं एक ऐसा भारत बनाने के लिए दृढसंकल्पित हूं जहां हर भारतीय के पास सामाजिक खुशहाली के साथ आर्थिक समृद्धि के समान अवसर हों। राहुल गांधी ने लिखा है कि कांग्रेस परिवार पिछले 137 वर्षों से भारत की प्रगति के लिए समर्पित है। कांग्रेस ने हर मुश्किल समय में भारत को जोड़ने का काम किया है। आज फिर भारत एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है।


कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया है। आप इस अभियान का हिस्सा बनकर एक ऐसे स्वर्णिम भारत के निर्माण में हमारा साथ दें जहां हर भारतीय के पास सपने देखने और उसे पूरा करने के समान अवसर उपलब्ध हों। बुधवार को राजीव भवन में महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा ने राहुल का यह पत्र जारी किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

राहुल ने लिखा है कि वर्तमान स्थिति में देश गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहा है। युवा बेरोजगार हैं और महंगाई आसमान छू रही है। किसान कर्ज के बोझ तले दबा है, सारी संपत्ति चंद उद्योगपतियों के कब्जे में है, कुछ विभाजनकारी ताकतें हमारी विविधता की ताकत को हमारे खिलाफ इस्तेमाल कर रही हैं और एक धर्म को दूसरे धर्म से, एक जाति को दूसरी जाति से, एक राज्य को दूसरे राज्य से लड़ाया जा रहा है।

ये विभाजनकारी ताकतें जानती हैं कि दिलों में असुरक्षा और डर पैदा कर वे समाज में नफरत के बीज बो सकते हैं। इस यात्रा ने मुझे विश्वास दिया है कि नफरत की राजनीति की अपनी सीमाएं हैं। यह ज्यादा दिन तक नहीं चल सकती।

– ‘स्वर्णिम भारत की राहुल ने ऐसे की है कल्पना

– किसानों को उनकी फसल का सही दाम मिले।

– युवाओं को रोजगार व छोटे और मध्यम दर्जे के उद्योगों को प्रोत्साहन मिले।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें