महासमुंद : जिले के सबसे ऊंची चोटी पर लहराया तिरंगा
सेजेस बसना के प्राचार्य के. के. पुरोहित के मार्गदर्शन से पांच शिक्षक लक्ष्मण कुमार पटेल, हेमराज निषाद , सुनील कुमार बरिहा , योगेश कुमार बढ़ाई, घनश्याम पसायत ने महासमुन्द जिले की सबसे ऊंची चोटी शिशुपाल पर्वत में 74वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर तिरंगा फहराया । वहां पर उपस्थित लोगों से मिलकर प्लास्टिक मुक्त वातावरण के थीम पर पाउच, पन्नी, पॉलिथीन आदि की सफाई कर स्वच्छ वातावरण निर्माण के लिए जागरूक किये। एक आदमी एक वृक्ष सुनहरा हो भविष्य के थीम पर चर्चा किया गया जिसमें शिशुपाल पर्वत आए लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए प्रतिवर्ष एक एक पौधा लगाने का संकल्प लिया । कार्यक्रम के अंत में नीलांचल सेवा समिति बसना से प्राप्त मिष्ठान वितरण किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें