प्रदेश का नाम रोशन किया कलाकार डोमार सिंह कुंवर , पद्मश्री ... - CG Sandesh

प्रदेश का नाम रोशन किया कलाकार डोमार सिंह कुंवर , पद्मश्री सम्मान के रूप में मिली उप​लब्धि

बालोद :  बालोद जिला निवासी छत्तीसगढ़ी नाट्य नाच कलाकार डोमार सिंह कुंवर ने बालोद जिला सहित पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों के ऐलान किया गया है। इस पुरस्कार के लिए नामों की घोषणा की गई है। इस बार कुल 106 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया है। जिसमे बालोद जिले के ग्राम लाटाबोड़ निवासी छत्तीसगढ़ी नाट्य नाच कलाकार डोमार सिंह कुंवर को कला के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा।

इन खबर से जिले में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं इस बड़ी उपलब्धि पर सीएम बघेल ने भी ट्वीट कर बधाई दी है। बता दें कि डोमार सिंह कुंवर नृत्य कला के साधक एवं मशहूर कलाकार हैं। इन्होंने देश से लेकर विदेशों तक ख्याति प्राप्त की है। ये 12 साल की उम्र से ही नाट्य मंच पर उतर गए थे।

छत्तीसगढ़ी हास्य गम्मत नाचा कला विधा को 47 साल से परी और डाकू सुल्तान की भूमिका निभाकर जिंदा रखे हुए हैं। इस 76 साल की उम्र में डोमार सिंह ने नाचा गम्मत को न सिर्फ जिया है, बल्कि अपने स्कूल से लेकर दिल्ली के मंच पर मंचन किया है।

 


छत्तीसगढ़ के कुल 3 कलाकारों को इस बार पद्मश्री मिलेगा। काष्ठ कला के लिए अजय कुमार मंडावी, कला के क्षेत्र में डोमार सिंह कुंवर और पंडवानी गायिका उषा बारले को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

बता दें कि 2023 के लिए राष्ट्रपति ने 106 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दी है। सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री शामिल हैं। 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं हैं ।

छत्तीसगढ़ के कुल 3 कलाकारों को इस बार पद्मश्री मिलेगा। कला के क्षेत्र में डोमार सिंह कुंवर,काष्ठ कला के लिए अजय कुमार मंडावी और पंडवानी गायिका उषा बारले को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें