बारात में डीजे बंद होने से नाराज युवक ने ब्लेड से काटा अपना ... - CG Sandesh

बारात में डीजे बंद होने से नाराज युवक ने ब्लेड से काटा अपना गला, अस्पताल में भर्ती

कवर्धा। जिले में बारात में डीजे बंद होने पर शराब के नशे में एक युवक ने पहले विवाद किया फिर ब्लेड से अपना ही गला काट लिया। 112 की टीम ने युवक को गंभीर हालत में बोडला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामला पोंडी चैकी क्षेत्र के ग्राम बघर्रा का है।



जानकारी के मुताबिक, बघर्रा का रहने वाला 29 वर्षीय पवन साहू पिता गोपाल साहू बीती रात अपने गांव से भेलवा भावर गांव बारात में शामिल होने पहुचा था। युवक बारात में डीजे की धुन पर थिरक रहा था, तभी अचानक डीजे बंद हो गया। इसी बात को लेकर लोगों के साथ कहा सुनी हुई, उसके बाद युवक ने शराब के नशे में अपने ही गले को ब्लेड से रेत लिया और नशे की हालत में बाइक चलाते हुए पोंडी पहुंच गया। इसके बाद 112 की टीम ने गंभीर हालत में युवक को बोडला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें