बसना : भंवरपुर के फैंसी दूकान में लगी आग, पूरा सामन जलकर हुआ... - CG Sandesh

बसना : भंवरपुर के फैंसी दूकान में लगी आग, पूरा सामन जलकर हुआ खाक

आज दोपहर करीब तीन बजे भंवरपुर के मुख्यमार्ग में स्थित अंकित फैंसी स्टोर एवं ऑटो पार्ट्स में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गयी, यह आग इतनी खतरनाक थी की इसे पूरी तरह बूझाने में करीब एक से डेढ़ घंटे लग गए. जहाँ आग लगी उसके करीब 8 से 10 गैस सिलेंडर भी थे, यदि आग फैलती तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था, किस्मत अच्छी थी बड़ा हादसा टल गया.

फैंसी दूकान के संचालक ने बताया कि आग लगने से उनके दूकान का पूरा सामान जलकर खाक हो गया. दूकान में कितने का सामन था यह कह पाना मुश्किल है, दूकान में आग लगने के बाद आसपास के लोगों की साहयता से आग पर काबू पाया गया. वहीँ घटना के बाद पुलिस मौके की जाँच में जुटी है.


अन्य सम्बंधित खबरें