महासमुंद : जेल से पैरोल पर आया बंदी हुआ फ़रार, तलाश में जुटी ... - CG Sandesh

महासमुंद : जेल से पैरोल पर आया बंदी हुआ फ़रार, तलाश में जुटी पुलिस

जेल से पैरोल पर अपने गाँव आया एक व्यक्ति मौका पाकर फ़रार हो गया जिसके बाद उसकी तलाश अब पुलिस कर रही है. मामले में महासमुंद जिले की बुन्देली पुलिस ने फरार दोषी पर नया केश दर्ज किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार रूपेन्द्र कुमार साहू पिता आसकरण साहू को न्यायलय ने धारा 489-क, 489-ख, 489-ग, 489-घ भा.द.वि. में 13 जुलाई 2021 को 10 वर्ष, 10 वर्ष, 07 वर्ष, 10 वर्ष सश्रम कारावास एवं कुल अर्थदण्ड 20,000 रूपये जिसे अदा न करने पर 4 वर्ष सश्रम कारावास की दण्ड से दण्डित किया गया था.

रूपेन्द्र 18 जुलाई 2021 को जिला जेल बलौदाबाजार से स्थानांतरण पर शेष सजा भुगतने हेतु प्रविष्ठ होकर सजा भुगत रहा था, उक्त बंदी को 12 दिवस के लिए जेल से पैरोल पर छोड़ा गया था. बंदी को पैरोल से वापस 4 दिसंबर 2022 को जेल आना था, परंतु बंदी जेल वापस नहीं पहुंचा.

उक्त बंदी द्वारा जेल प्रविष्ठ नही होने के संबंध में किसी प्रकार की कोई सूचना कार्यालय को नही दिया, और फरार हो गया. पुलिस द्वारा बंदी की पतासाजी ग्राम डोंगाझर में जाकर की गई, जो वहां भी नहीं मिला. बंदी ग्राम डोंगाझर से फरार है, जो अस्थायी मुक्ति के नियमों का उल्लंघन करते हुए फरार हो गया है.  

मामे में पुलिस ने बंदी रूपेन्द्र साहू पिता आसकरण साहू का कृत्य भादवि की धारा 224, 229(क) के अंतर्गत पाये जाने पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें