प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका के साथ किया गैंगरेप,... - CG Sandesh

प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका के साथ किया गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक युवक ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर अपनी गर्लफ्रेंड को बंधक बनाकर उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने चारों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 26 जनवरी को युवती ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत थाने में दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि देवडोबरा का रहने वाला राजेश सोरी (21) से उसकी दोस्ती थी। राजेश 24 जनवरी की रात उसके घर आया था। शादी में जाना है कहकर घर से अपनी बाइक में बिठाकर शादी समारोह में जाने के लिए निकला था। इसी बीच बहला-फुसला कर गांव में ही स्थित अपने खेत में लेकर चला गया था। जहां उसका रेप किया। रातभर युवती को मचान में बंधक बनाकर रखा था। दूसरे दिन सुबह अपने तीन साथी नमाजी मंडावी (21), साधु राम सोरी (21) और बंशीलाल कोर्राम (24) को भी बुला लिया। जिसके बाद चारों ने मिलकर दुष्कर्म किया। आरोपियों ने इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर युवती को छोड़ दिया। जब युवती 25 जनवरी को घर पहुंची तो उसने अपने साथ हुए इस दुष्कर्म के बारे में परिजनों को बताया।

फिर अगले दिन 26 जनवरी को कोंडागांव सिटी कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 26 जनवरी की रात ही तीनों आरोपियों का पता लगाने जुट गई। मुखबिर से पुलिस को जानकारी मिली की गांव के ही एक घर में तीनों छिपे हुए हैं। जहां से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें