बसना : ग्राम गढ़फुलझर से 7 लीटर महुआ शराब जप्त. - CG Sandesh

बसना : ग्राम गढ़फुलझर से 7 लीटर महुआ शराब जप्त.

बसना पुलिस ने 27 जनवरी को दो अलग-अलग मामलों में आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 7 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त किया है. दोनों ही कार्यवाही ग्राम गढ़फुलझर कि है.

जिसमे आरोपी रामदयाल नंद पिता सदानंद उम्र 45 साल निवासी गढ़फुलझ को अपने घर ने अवैध रूप से बिक्री करने वास्ते 4 लीटर महुवा शराब कीमती 800 रू. रखे मिलने पर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.

तथा आरोपी हरीचरण कोसरीया पिता अन्तराम उम्र 22 साल निवासी बेलडीह पठार, को गढ़फुलझर चौक में अवैध रूप शराब बिक्री करने वास्ते रखे 3 लीटर महुवा शराब कीमती 600 रू. को जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.


अन्य सम्बंधित खबरें