बसना : हमर बेटी हमर अभिमान के तहत हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का... - CG Sandesh

बसना : हमर बेटी हमर अभिमान के तहत हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

सेजेस बसाना में राष्ट्रीय बालिका दिवस के संदर्भ में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत के महिला पार्षदों को अतिथि के रूप आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में अमरीन गिगानी , रजविंदर छावड़ा एवं शहनाज धनानी आदि उपस्थित रहे एवं बालिकाओं को पढ़ाई के साथ साथ सभी क्षेत्रों भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

विभिन्न क्षेत्रों उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं ट्राफी प्रदान किया। अपने उद्बोधन में गिगानी ने विद्यालय की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए छात्र छात्राओं को आव्हान किया ।

गिगानी ने बालिका सौचालय निर्माण के लिए पार्षद निधि से राशि देने की घोषणा किया। छाबड़ा ने भी छात्राओं को आव्हान करते हुए कहा कि बालिकाएं किसी क्षेत्र में बालकों से कम नहीं है। शिक्षा से वे अपने आपको और सशक्त कर सकती है। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें रानी लक्ष्मीबाई के जीवनी पर आधारित नृत्य को अतिथियों ने खूब सराहा। प्राचार्य क्षीरोद्र कुमार पुरोहित ने भी छात्राओं को शुभ कामनाएं देते हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें