बसना : गाय बैल के चरते हुये खेत पहुँचने पर खेत के मालिक ने क... - CG Sandesh

बसना : गाय बैल के चरते हुये खेत पहुँचने पर खेत के मालिक ने की डंडे से मारपीट.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम देवरी (पिलवापाली) में चराने गए गाय बैल के खेत में घुस जाने से खेत मालिक ने मवेशी मालिक से अश्लील गाली गलौच कर हाथ में रखे डण्डा से मारपीट किया व जान से मारने की धमकी दिया. जिसपर अपराध कायम किया गया है.

ग्राम देवरी (पिलवापाली) निवासी भागीरथी साव ने पुलिस को बताया कि 27 जनवरी को उसके रिश्ते का भाई छबिलाल साव अपने गाय बैल को चराने के लिये ग्राम खरोरा खार सुरगी नाला की ओर गया था, जिस दौरान वह  गाय बैल चरते हुये ग्राम खरोरा के जोतराम सिदार के खेत की ओर चला गया.

इस बात पर जोतराम सिदार व अन्य 2 व्यक्ति ने मिलकर छबिलाल साव को अश्लील गाली-गलौच कर डण्डे से मारपीट किये, जिस पर वह वापस घर आकर अपने पिताजी टिकेश्वर साव को बताया तो उसके पिताजी ने कितना नुकसान हुआ है कहकर देखने के लिये घटना स्थल नाला के पास में जाकर जोतराम सिदार से पूछताछ करना चाहा तो जोतराम सिदार व अन्य 2 व्यक्ति ने भागीरथी व उसके पिताजी को जानवर को हमारे खेत में चरने के लिये छोड़ते हो कहकर अश्लील गाली गलौच कर हाथ में रखे डण्डा से मारपीट किया व जान से मारने की धमकी दिया.

मारपीट करने से भागीरथी के सिर व बांये हाथ में, एवं उसके पिताजी के सिर व कान के पास चोट लगा है. घटना को लोकनाथ सिदार एवं कालेश्वर डडसेना देखे हैं व बीच बचाव किये हैं.

मामले कि शिकायत पर जोतराम सिदार सहित अन्य 2 व्यक्ति पर धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें