महासमुंद : जिले भर में आबकारी एक्ट के तहत 9 मामलों में कार्रवाही, बेचते, परिवहन करते और पीने सुविधा उपलब्ध कराते पकड़े गए आरोपी.
पटेवा : अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले तीन पर कार्रवाई.
पटेवा पुलिस ने 28 जनवरी को मुखबिर की सुचना पर ग्राम खम्हारमुड़ा में अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले तीन लोगों पर आबकारी एक्ट 36(सी) के तहत कार्यवाही किया है.
इसमें आरोप राजु जांगड़े पिता आनंद राम उम्र 34 साल को अपने घर के सामने अवैध रूप से आम लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलाने पर उसके कब्जे से 2 नग पानी पाउच एवं 2 नग खाली शीशी जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.
आरोपी प्रवीण जांगडे पिता शीवदास उम्र 46 साल को अवैध रूप से अपने घर के सामने आम लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके कब्जे से 2 नग पानी पाउच एवं 2 नग खाली शीशी जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.
आरोपी ओमप्रकाश जांगडे पिता स्व. हरीदास उम्र 50 साल को अवैध रूप से घटनास्थल पर आम लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके कब्जे से 02 नग पानी पाउच एवं 2 नग खाली शीशी जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.
बसना : 10 लीटर महुआ शराब जप्त, मोटरसायकल में परिवहन करता पकड़ाया आरोपी
बसना पुलिस ने 28 जनवरी को मुखबिर की सुचना पर 10 लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी धनसिंग बंजारा पिता गोपी उम्र 30 साल निवासी डोंगरीपाली को बिलाईगढ़ रोड, ग्राम भीखापाली में अवैध रूप करने वास्ते रखे 10 लीटर महुवा शराब कीमती 2000 रू. को मोटरसायकल कीमती 30000 रू. मे ले जाते समय पकड़ा गया जिसे जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.
तेन्दूकोना : बढ़ईपाली, बसना में पुलिस की कार्रवाई, 2 लीटर महुआ शराब जप्त.
तेन्दूकोना पुलिस ने 28 जनवरी को मुखबिर की सुचना पर ग्राम बढ़ईपाली, बसना में 34 (ए) आबकारी एक्ट की कार्रवाई करते हुए 2 लीटर महुआ शराब जप्त किया है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी रामकुमार लहरे पिता स्व. तीलऊ उम्र 50 साल निवासी बढ़ईपाली, बसना अवैध रूप से बिक्री करने वास्ते 2 लीटर महुवा शराब कीमती 400 रू. रखा था, जिसे जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.
बागबाहरा : 9 लीटर महुआ शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार
बागबाहरा पुलिस ने 28 जनवरी को मुखबिर की सुचना पर खाड़ादरहा में नाला के पास से 9 लीटर महुआ शराब जप्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट 34(2) की कार्यवाही की है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी जयप्रकाश टांगे पिता दशरूराम उम्र 23 साल निवासी खाड़ादरहा, नाला के पास अवैध रूप से बिक्री करने वास्ते 9 लीटर जेबरा छाप महुवा शराब कीमती 2700 रू. रखा था जिसे जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.
कोमाखान : 4 लीटर जेब्रा छाप महुआ शराब का परिवहन करते पुलिस ने पकड़ा.
कोमाखान पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर फारेस्ट नाका टेमरी में 4 लीटर जेब्रा छाप महुआ शराब का परिवहन करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिसके विरुद्ध आबकारी एक्ट 34(ए) की कार्रवाई की गयी है.
पुलिस ने आरोपी रोहीत साहु पिता ढालूराम उम्र 35 साल निवासी अरंड थाना पिथौरा, भुरूवा शराफ पिता मनबोध उम्र 40 साल निवासी गोरेमुड़ा को अवैध रूप बिक्री करने वास्ते 4 लीटर जेबरा छाप महुवा शराब कीमती 1000 रू. को परिवहन करते फारेस्ट नाका टेमरी के पास जप्त कर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया है.
सांकरा : पाटनदादर व चारभाठा के चखना दुकान पर हुई कार्रवाई.
सांकरा पुलिस ने 28 जनवरी को मुखबिर की सुचना पर ग्राम पाटनदादर व चारभाठा में रोड किनारे लोगों को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पर आबकारी एक्ट 36(सी) की करवाई की है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी कृष्ण कुमार चौहान पिता मनबोध उम्र 39 साल निवासी पाटनदादर, अवैध रूप से अपने घर के सामने रोड किनारे आम लोगो को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला, जिसपर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.
इसी तरह आरोपी छबीलाल डोंगरे पिता बैसाखू उम्र 45 साल निवासी चारभाठा, को अवैध रूप से अपने घर के सामने ग्राम चारभाठा में रोड किनारे आम लोगों को शराब पिने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला जिसपर अपराध कायम कर कार्यवाही में लिया गया.