बसना : धारदार हथियार से लोगों को डराते हुए प्रेमसिंग डडसेना को पुलिस ने एक बार फिर किया गिरफ्तार.
बसना पुलिस ने 28 जनवरी को मुखबिर की सुचना पर धारदार हथियार लेकर हवा में लहराने वाले चर्चित प्रेमसिंग डडसेना को एक बार फिर गिरफ्तार किया है, इसके पूर्व में भी प्रेमसिंग पर दो से तीन मामले हथियार लेकर लहराने के दर्ज हो चुके हैं, प्रेमसिंग के इस कारनामे से आसपास के लोग भयभीत रहते हैं.
कई बार प्रेमसिंग उसे पकड़ने गयी पुलिस से भी गाली-गलौच करने लगता है किसी अन्य व्यक्ति का सहारा लेकर धमकी भी देने लगता है.
प्रेमसिंग डडसेना बसना के वार्ड नंबर 13 का निवासी है, जो 28 जनवरी को एक बार फिर अपने घर के पास हाथ में एक धारदार हथियार लेकर आने जाने वालों को डरा धमका रहा था, इसकी सुचना मिलते ही पुलिस तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु वार्ड नंबर 13 मेन रोड बसना पहुंची, जहाँ वार्ड नंबर 13 मेन रोड बसना में प्रेमसिंग व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार हथियार (कत्ता) लेकर हवा में लहराते हुये लोगों को डराते धमकाते हुये मिला.
पुलिस ने प्रेमसिंग के कब्जे से उक्त धारदार हथियार (कत्ता) को जप्त किया जिसकी कुल लंबाई करीबन 11.5 इंच तथा फल की लंबाई 7.5 इंच , चौडाई 3 इंच, मुठ की लंबाई 04 इंच कीमती 300 /- रूपये है.
मामले में पुलिस ने आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने से आरोपी गिरफ्तार कर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.