बसना : गिल ढाबा में बिल पटाने के नाम पर संचालक की रॉड से पिटाई, आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज.
बसना थाना क्षेत्र के एनएच 53 रोड किनारे साल्हेतराई में स्थित गिल ढाबा में कुछ व्यक्तियों ने खाना खाने के बाद बिल पटाने के नाम पर ढाबा के संचालक और कर्मचारियों से मारपीट की जिसकी शिकायत पुलिस से की गयी है.
हरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि 28 जनवरी को शाम करीब 4:00 बजे कैम्पर वाहन क्रं0 CG 06 GS 8055 में कुछ व्यक्ति ढाबा में खाना खाने आये थे, जो खाना खाकर खाने का बिल पटाने प्रार्थी के पिता दलबीर सिंह गिल के पास काउंटर में गये तो उसके पिता द्वारा खाने का बिल बताने पर वाहन क्रं0 CG 06 GS 8055 का चालक एवं उनके साथी बील पटाने की बात पर से प्रार्थी के पिता के साथ मां बहन की अश्लील गाली गलौच करने लगे. और अपने गाड़ी से रॉड निकालकर उसके पिताजी को मारपीट कर चोंट पहुंचाये.
मारपीट करते देख कर ढाबा में काम करने वाले राजा हुसैन एवं महेन्दर सिंह बीच बचाव करने गये तो उनके साथ भी अश्लील गाली गुप्तार कर रॉड से मारपीट किये, तथा जान से मारने की धमकी दिये.
मारपीट करने से हरप्रीत के पिताजी के बांए आंख के उपर और राजा को गाल एवं हाथ में तथा महेन्दर सिंह को सिर में चोंट लगा है. एवं ढाबा के काउंटर में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया है.
मारपीट करने के बाद चारो व्यक्ति वाहन क्रं0 CG 06 GS 8055 में बैठकर ढाबा से भाग गये, तथा जाते-जाते चालक अपना नाम ध्रुकेश्वर शर्मा है जो उखाड़ना है उखाड़ लेना कहकर धमकी देते चले गए.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 427-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.