सीएम भूपेश बघेल ने कलेक्‍टरों को दी चेतावनी, राजस्व प्रकरणों... - CG Sandesh

सीएम भूपेश बघेल ने कलेक्‍टरों को दी चेतावनी, राजस्व प्रकरणों में हुई देरी तो होगी कार्रवाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने के प्रदेश भर के सभी कलेक्टरों को सख्त हिदायत दी है कि अगर किसी भी तरह की राजस्व प्रकरण में लेटलतीफी हुई तो कार्रवाई की जाएगी। सीएम बघेल ने तीखी नाराजगी जताई है। उन्होंने दो टूक निर्देश दिए हैं कि राजस्व प्रकरणों में देरी पाए जाने पर सीधे कलेक्टरों पर कार्रवाई होगी। इस बाबत मुख्य सचिव को मुख्यमंत्री ने सीधी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो टूक कह दिया है कि राजस्व प्रकरणों में किसी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने तमाम राजस्व प्रकरणों के त्वरित निपटान के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को निर्देश जारी कर कहा है कि जिस तरह की देरी राजस्व प्रकरणों में हो रही है, वह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राजस्व प्रकरणों की समीक्षा मुख्यमंत्री फरवरी के आखिरी सप्ताह में करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस बाबत कहा है कि नामांकन, सीमांकन और डायवर्सन समेत तमाम राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी और गड़बड़ी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई भी होगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें