महासमुंद : आम बगीचा में मिली 22 वर्षीय युवक की लाश, अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज.
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम बेमचा का एक 22 वर्षीय युवक 25 जनवरी की शाम 7:30 बजे अपने घर से बाहर निकला और उसके अगले दिन सुबह करीब 6 बजे गाँव के आम बगीचा में एक पेड़ के नीचे उसकी लाश मिली.
मामले की पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है. मृत व्यक्ति का नाम संतोष सेन पिता स्व0 ललित सेन उम्र 22 वर्ष निवासी जेल पारा बेमचा बताया गया है.
पुलिस ने बताया कि संतोष सेन का शव बौली भाठा बेमचा के आम बगीचा के बड झाड के निचे मिला, जिसके गला में बेल्ट कसा हुआ था तथा वह मृत पड़ा हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने शव पंचनामा जांच किया, जिसके रिपोर्ट में संतोष की मृत्यु होमोसाईडल होना तथा बिसरा प्रिजर्व किये जाने की बात सामने आने पर पुलिस ने पीएम रिपोर्ट पर से अपराध धारा 302 भादवि का अपराध घटित पाये जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया. तथा मामले की जाँच की जा रही है.भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें