रामानुजगंज पुलिस ने मवेशी तस्करी करने वाले आरोपियों को किया ... - CG Sandesh

रामानुजगंज पुलिस ने मवेशी तस्करी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

 बलरामपुर/ बलरामपुर जिले के रामानुजगज थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर मवेशी तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को रामानुजगंज पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है l
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य से गाय, बैल विक्रय करने के लिए क्रूरता पूर्वक झारखंड की ओर ले जा रहे, मवेशी को सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा संभाग राम गोपाल गर्ग, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्गबलरामपुर, के निर्देश में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन प्रशांत कतलम, एवं एसडीओपी एन के सुरवंशी रामानुजगंज के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी संतलाल आयाम के द्वारा तत्काल टीम गठित करते हुए ग्राम राजबंधा पहुंचकर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को 4 नग बैल ले जाते पाए जाने पर पकड़ा गया है l

वही पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना नाम संतोष बरवा, परशु राम कुजुर, शिवधारी एक्का सभी निवासी खरसोटा चौकी ग्राम डवरा थान पास्ता के रहने वाले बताएं, मवेशी परिवहन करने के संबंध में कोई पास परमिट आरोपियों के पास नहीं था, जिस कारण चार रास बैल जप्त कर धारा 4,6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण अधिनियम 11,(1) (क)(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया हैं l
इस संपूर्ण कार्यवाही में उपनिरीक्षक हेमंत अग्रवाल, टिकेश्वर यादव, रोपण राम पैकरा, प्रधान आरक्षक निर्मल एक्का, आरक्षक नागेश्वर पोर्ते सक्रिय रहे l

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें