दर्दनाक हादसा :  भैंस के टकराने से पलटी बस, एक बच्ची की मौत,... - CG Sandesh

दर्दनाक हादसा : भैंस के टकराने से पलटी बस, एक बच्ची की मौत, 6 घायल

कोरबा। जिले के कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर रविवार को हुए सड़क हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई, वहीं करीब 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहगीरों ने पुलिस को खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना मोरगा चौकी क्षेत्र की है।

घटना रविवार की है, जहां यात्रियों से भरी बस पटना से कटघोरा की ओर आ रही थी। यात्री बस राजधानी ट्रैवल्स की थी। वो रोड क्रॉस कर रही थी कि तभी अचानक सामने आ गए भैंस से टकराकर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। बस में 30 से 40 लोग सवार थे। बस के पलटते ही वहां चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर ग्रामीण और राहगीर जमा हो गए। उन्होंने दुर्घटना की सूचना तत्काल डायल 112 और 108 एंबुलेंस को दी।



108 एंबुलेंस के ईएमटी उदय प्रजापति और ड्राइवर श्रीपाल साहू पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से बस में दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में डेढ़ साल की बच्ची उमे अदीबा की मौत हो गई, वहीं 6 लोग घायल हैं। इनमें से 2 घायलों की हालत गंभीर है। जिस भैंस से टक्कर हुई थी, उसकी भी मौत हो गई है। घायलों को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोरगा चौकी प्रभारी विभुव तिवारी ने बताया कि मृत बच्ची उमे अदीबा लोहरदगा जिला झारखंड की रहने वाली है। बस में वो अपने माता-पिता के साथ जा रही थी। पोस्टमॉर्टम के बाद उसके शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा दीपक ठाकुर (18 वर्ष) निवासी मगराभांठा, गिरिजा देवी (54 वर्ष) निवासी पटना बिहार, अरुण कुमार (70 वर्ष) निवासी पटना बिहार, धीरज सिंह (33 वर्ष) निवासी बिहार को गंभीर चोटें लगी हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें