महासमुंद : नाबालिग प्रेमिका के थे दो प्रेमी, एक के साथ मिलकर दुसरे को उतारा मौत के घाट.
महासमुंद पुलिस ने एक बार फिर अंधेकत्ल का खुलासा किया है, पुलिस ने 26 जनवरी को जिले के ग्राम बेमचा में एक पेड़ के नीचे मिली लाश के मामले में खुलाशा किया है. जिसमे एक नाबालिग प्रेमिका अपने प्रेमी की हत्या अपने ही एक अन्य प्रेमी के साथ मिलकर कर दी. और हत्या की घटना को छुपाने के लिये मनगढंत कहानी बनाई.
मिली जानकारी के अनुसार 26 जनवरी को विनोद कुमार सेन ने पुलिस को बताया कि उसका चचेरा भाई संतोष सेन, बेमचा मौली भाठा आमा बगीचा में मृत अवस्था में पड़ा है. सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची, जहाँ उसे संतोष मृत अवस्था में पड़ा मिला.
मामले में पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए जांच विवेचना में लिया, पुलिस को घटना स्थल का निरीक्षण करने पर मृतक के शरीर में अनेक जगह चोट के निशान एवं गले में बेल्ट कसा हुआ मिला.
पुलिस ने बताया कि संतोष सेन के शव को देखने पर प्रथमदृष्टया हत्या करना प्रतीत हो रहा था. जिसपर पुलिस ने एक टीम गठित कर प्रकरण के अज्ञात आरोपी की पतासाजी गिरफ्तारी हेतु शुरू की.
पुलिस ने बताया कि घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं मृतक का पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृतक की मृत्यु हत्यात्मक प्रकृति का होना लेख किया गया. पीएम की रिपोर्ट एवं मर्ग जांच के आधार पर थाना महासमुन्द में अज्ञात आरोपी के विरूध्द धारा 302 भादवी. का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.
पुलिस ने संतोष सेन से जुड़ी हुई छोटी से छोटी जानकारी जैसे परिवार वाद-विवाद, भूमि बटवारा एवं प्रेम प्रसंग आदि की जानकारी एकत्रित करना प्रारंभ किया गया. टीम को यह जानकारी प्राप्त हुआ कि संतोष सेन ऊर्फ भीम सेन का गांव की ही एक नाबालिक लडकी के साथ प्रेम संबंध था. संतोष व लड़की आपस में मिलना जुलना एवं बातचीत करते थे.
पुलिस टीम को ही भी जानकारी मिली कि उक्त नाबालिक लड़की का मृतक के अलावा एक अन्य लड़के घना राम यादव पिता रामजी यादव उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम लाफिन कला के साथ भी प्रेम संबंध है.
पुलिस ने संदेह के आधार घनाराम यादव एवं मृतक की प्रेमिका से पूछताछ किया गया, जो ईधार-उधर की बाते बताकर गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे. जो पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार किया. और चौकाने वाला खुलाशा किया.
बताया कि 25 जनवरी को संतोष सेन की नाबालिक प्रेमिका अपने नये प्रेमी घनाराम के साथ घूमने को लिये भीमखोज खल्लारी मंदिर गयी थी. वहां से वापस आयी तो संतोष अपनी नाबालिक प्रेमिका को फोन लगा कर आम बगीचा के पास मिलने बुलाया तब उसकी नाबालिक प्रेमिका ग्राम बेमचा के आम बगीचा के पास मिलने गयी मिलने पर नाबालिक प्रेमिका और संतोष सेन के बीच बार बार फोन लगाने पर नही उठाने की बात को लेकर झगडा झंझट हुआ जिसमें मृतक ने लड़की का फोन तोड दिया.
बाद में प्रेमिका के मनाने पर संतोष ने अपना एक फोन प्रेमिका को दे दिया उसके पश्चात रात में मृतक अपनी प्रेमिका को फिर से मिलने बुलाया तब उसकी नाबालिक प्रेमिका पुनः मिलने गयी जहां मृतक अपनी प्रेमिका को किससे फोन पर बात करती हो बोला और इसी बात पर दोनों में फिर से बहस हुआ और संतोष अपनी प्रेमिका से बोला कि उस लड़के को बुलाओं जिससे तुम बात करती हो, संतोष के बोलने पर उसकी नाबालिक प्रेमिका ने अपने दुसरे प्रेमी घनाराम यादव को फोन करके बुलाया जब घनाराम घटना स्थल पहुंचा तो तीनों के बीच में झगडा विवाद मारपीट हुआ उसी दौरान आरोपी घनाराम यादव एवं उसकी नाबालिक प्रेमिका दोनों मिलकर संतोष के बेल्ट से ही संतोष सेन की गला घोट कर हत्या कर दिया.
फिर आरोपी घनाराम यादव और उसकी नाबालिक प्रेमिका दोनों मिलकर मृतक के मृत शरीर को बरगद पेड़ के नीचे रख दिये जिससे यह प्रतीत हो सके की मृतक की मृत्यु फांसी लगाकर हुई है.
पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बेल्ट, मोटर सायकल एवं मोबाईल फोन एवं विधि से संघर्षरत बालिका से एक मोबाईल फोन जप्त किया गया.
यह संपूर्ण कार्यवाही पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र रायपुर शेख आरिफ हुसैन एवं पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महासमुन्द मंजू लता बाज के निर्देशन में थाना प्रभारी महासमुन्द प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक गरिमा दादर उनि0 कपिष्वर पुष्पकार प्रआर0 आबिद खान, प्रकाश सिंह ठाकुर, साईमा अंम्बिलकर एवं आरक्षक हेमंत पटेल द्वारा की गई.
*गिरफ्तार आरोपी*
*01. घनाराम यादव पिता रामजी यादव उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम लाफिन कला थाना खल्लारी जिला महासमुन्द।*
*02. विधि से संघर्षरत बालिका।*