बसना : भाजपा महिला मोर्चा जिला महासमुंद अध्यक्ष  सुधा साहू  ... - CG Sandesh

बसना : भाजपा महिला मोर्चा जिला महासमुंद अध्यक्ष सुधा साहू ने ली बैठक

आज बसना विधान सभा अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल बसना में बैठक आहूत की गई। जिसमें सर्वप्रथम महिला मोर्चा मंडल बसना अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल द्वारा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा  सुधा साहू को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय, जी के तेलय चित्रों की पूजा अर्चना की गई। 

जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा  सुधा साहू द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिए महिला मोर्चा के बहनों को मंत्र दिया गया । साथ ही राज्य की कांग्रेस सरकार के नाकामियों को लेकर आने वाले दिनों में प्रदर्शन करने रणनीति पर चर्चा की गई, साथ ही गांव गरीब को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ मिल सके इसलिए उन योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान प्रमुख रूप से महिला मोर्चा बसना मण्डल अध्यक्ष  श्वेता अग्रवाल, महासमुंद महिला मोर्चा अध्यक्ष शुभ्रा शर्मा, महामंत्री महिला मोर्चा  गिरजा नंद,महामंत्री  चंद्रकांता दुबे, उपाध्यक्ष बुधियारीन , मंत्री महिला मोर्चा धनमोती पटेल, बहुत अधिक संख्या में बसना मण्डल महिला मोर्चा की महिलाएं एवं ग्रामीण शामिल हुए।


अन्य सम्बंधित खबरें