छत्तीसगढ़ में ASI की हत्या, आरोपी ने बाजार में डंडे से पीटकर ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में ASI की हत्या, आरोपी ने बाजार में डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सरिया थाना क्षेत्र में एएसआई पर एक युवक ने डंडे से हमला कर दिया। एएसआई घटना स्थल पर ही लहूलुहान होकर पड़े थे। लोगों ने घायल एएसआई को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उनकी मौत हो गई।

सरिया थाना में एएसआई डीएन साहू पदस्थ है। साहू आज दोपहर सरिया थाना क्षेत्र के ही अटल नगर चौक में सब्जी दुकान से सब्जी खरीद रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक शराबी व्यक्ति ने उन पर डंडे से हमला कर दिया। हमला होने से एएसआई डीएन साहू घायल होकर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया और उन्हें बरमकेला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने हमला करने वाले आरोपी श्यामलाल को तुरंत हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है और नशे की हालत में भी था। आरोपी को हिरासत में ले पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें